Breaking News

Wednesday, 23 September 2026

आजमगढ़ खुला बिजली बॉक्स बना खतरा राहगीरों और पशुओं को करंट लगने का डर

आजमगढ़ में बिलरिया की चुंगी से हर्रा की चुंगी जाने वाले रास्ते पर एक खुला बिजली बॉक्स खतरे का कारण बना हुआ है। यह बॉक्स सोगरा सोनोग्राफी सेंटर के सामने है। बिजली विभाग का यह बड़ा बॉक्स खुला पड़ा है। इसके आसपास कूड़ा-कचरा भी जमा है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है।इस खुले बिजली बॉक्स से राहगीरों के साथ-साथ आसपास घूमने वाले पशुओं को भी करंट लगने का डर है।स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तुरंत इस बॉक्स को बंद कराने और आसपास की सफाई कराने की मांग की है।बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी हुई है।जो भी समस्या है, जल्दी निस्तारण कर लिया जाएगा।