Breaking News

Wednesday, 23 September 2026

मुरादाबाद ट्रांसफार्मर के पास बिजली पोल झुका मोहल्ले वालों ने कई बार की शिकायत कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

मुरादाबाद महानगर में बिजली विभाग की लापरवाही साफ दिख रही है। शहर में जगह-जगह झुके और जर्जर बिजली के पोल हादसों का खतरा बने हुए हैं, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।ऐसा ही एक मामला मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड 35 मोहल्ला पीरगेब का है। यहां ट्रांसफार्मर के पास लगा बिजली का पोल बहुत ज्यादा झुक गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पोल कभी भी गिर सकता है। बरसात के मौसम में इसमें करंट भी आता है, जिससे जान जाने का खतरा रहता है। बच्चों और बुजुर्गों का इस रास्ते से निकलना खतरनाक हो गया है।मोहल्ले के लोगों ने कई बार बिजली विभाग को इसकी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।नागरिकों ने बताया कि पोल की नींव कमजोर हो गई है और तार भी लटक रहे हैं। हवा या बारिश में पोल गिरने से बड़ा नुकसान हो सकता है। लोगों ने जिलाधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द पोल बदलने और व्यवस्था ठीक करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।