Breaking News

Showing posts with label ऊर्जा समाचार. Show all posts
Showing posts with label ऊर्जा समाचार. Show all posts

Sunday, 23 August 2026

August 23, 2026

लखनऊ बिजली विभाग करंट लगने से संविदा कर्मी घायल अस्पताल में भर्ती

राजधानी लखनऊ के अंतर्गत जवाहर भवन पावर हाउस में तैनात संविदा कर्मी संविदा कर्मचारी जितेंद्र यादव सीपीटी डिस्चार्ज करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से वह गिर गए विद्युत कर्मचारियों ने मौके पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनकी हालत में सुधार है। अस्पताल पहुंचकर अधिशासी अभियंता 

घायल संविदा कर्मी का हाल पूछा और विभाग के द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अधिशासी अभियंता ने युग प्रबोधन के संवाददाता से बातचीत में कहा कि पेड़ की छंटाई का कार्य किया जा रहा था। पैर फिसलने के कारण संविदा कर्मी सीढ़ी से नीचे गिर गया। विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर संविदा कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया 

स्वास्थ्य में सुधार है, घटना की जांच की जा रही है।

August 23, 2026

वाराणसी दालमंडी अब बिजली विभाग वसूलेगा बकाया 293 बकायेदारों से 6.17 करोड़ की वसूली होगी मचा हलचल

वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में ध्वस्तीकरण का कार्य अपने अंतिम चरण में है। कई मकान पूरी तरह जमीदोज हो चुके हैं। कुछ में अभी भी कुछ हिस्सा बना है। जिसे लोग बनवाने में लगे हुए हैं। इधर अब बिजली विभाग ने दालमंडी पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली विभाग ने दालमंडी के 254 लोगों से कुल 5.79 करोड़ और बिजली चोरी के मामले में 29 लोगों 38.09 लाख की नोटिस जारी कर दी है। जिसे कर्मचारी घरों पर चस्पा करवाएंगे। बिजली विभाग ने बनाई टीम

नगरीय विद्युत वितरण खंड, चौकाघाट के अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना अंतिम चरण में है। ऐसे में जिन परिसरों पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया है, उनकी सूची तैयार कर वसूली अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने अलग से टीम गठित की है, जो नोटिस वितरण और राजस्व वसूली की कार्रवाई करेगी। अब तक 81 भवन गिराए जा चुके हैं

गौरतलब है कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत अब तक 81 भवन और छह धार्मिक स्थलों को हटाया जा चुका है। सड़क चौड़ीकरण के साथ अब राजस्व और बिजली विभाग भी लंबित बकायों की वसूली की प्रक्रिया को तेज करने में जुट गए हैं।

August 23, 2026

बहराइच बिजली कटौती से नाराज लोगों ने जाम लगाया दो घंटे बाद जाम हटा

बहराइच में शनिवार देर रात बिजली कटौती से नाराज हनुमानपुरी कॉलोनी के लोगों ने रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। लगातार बिजली की आवाजाही, लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

जाम के कारण रेलवे स्टेशन, रामघाट रोड और डिगिहा तिराहा जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हनुमानपुरी कॉलोनी में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या के कारण घरेलू उपकरण भी ठीक से नहीं चल पाते हैं। शनिवार देर रात तक बिजली नहीं आने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया और वे सड़क पर उतर आए।

जाम की सूचना मिलते ही दरगाह थाना प्रभारी अमितेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने के करीब दो घंटे बाद लोगों ने जाम हटा दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Wednesday, 25 February 2026

February 25, 2026

लखनऊ अमौसी जोन में गिरी गाज लापरवाही पर अधिशासी अभियंता एसडीओ और जेई निलंबित

लखनऊ। राजधानी के चर्चित अमौसी जोन में आखिरकार विभागीय लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई हुई है। लगातार मिल रही शिकायतों और उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत कनेक्शन न दिए जाने के गंभीर आरोपों के बाद अधिशासी अभियंता, एसडीओ एवं जेई को निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, महीनों से नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ता कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर थे। रजिस्ट्री, आधार कार्ड, अनापत्ति प्रमाण पत्र और शपथ पत्र जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज जमा होने के बावजूद फाइलें धूल फांकती रहीं। निर्धारित समय सीमा का खुलेआम उल्लंघन किया गया और जिम्मेदार अधिकारी बैठकें और कागजी औपचारिकताओं में व्यस्त रहे।

बताया जा रहा है कि शिकायतों का अंबार लगने के बाद जब उच्च स्तर पर समीक्षा हुई तो कार्यशैली में गंभीर लापरवाही और जवाबदेही की कमी उजागर हुई। इसके बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

गलत रिपोर्ट से प्रबंधन हुआ नाराज

 इस प्रकरण में अवर अभियंता स्तर की लापरवाही अधिशासी अभियंता को भारी पड़ी 

वहीं पिछले दिनों तीन अवर अभियंताओं का डिस्काउंट चेंज करते हुए गैर जनपद भेजे जाने के प्रकरण से भी इसको जोड़ा जा रहा है 

जिसमें दोषी अवर अभियंता आर के चौधरी की जगह नितिन चौधरी का नाम भेजा गया था 

बाद में पीड़ित अवर अभियंता द्वारा शिकायत करने पर मामले की जांच में खुलासा हुआ

अमौसी जोन, जो राजधानी का अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है, वहां इस प्रकार की उदासीनता ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे जिसका मुख्य कारण क्षेत्र में तैनात स्थल रिपोर्ट लगाने वाले कार्मिक एवं अवर अभियंता थे । उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो उन्हें महीनों की परेशानी न झेलनी पड़ती।

 मेहनती इंजीनियरों में गिने जाते है नीरज

वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद से निरंतर सीमित संसाधन एवं सीमित कार्मिकों के द्वारा कलेक्शन का कार्य देख रहे अधिशासी अभियंता नीरज सुबह से 

निरंतर देर रात तक कार्य करते देखे जाते थे 

पिछले दिनों जिम्मेदार पदों पर तैनात बाबू अंजनी श्रीवास्तव कैलाश रोहित यादव कमलेश कुमार का गैर जनपद तबादला किए जाने के बाद से अत्यंत तनाव में रहते हुए व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे थे जबकि जनवरी से मार्च के बीच कभी भी जिम्मेदार पदों पर तैनात बाबू के तबादले नहीं किए जाते हैं इससे सरकारी विभागों से राजस्व वसूली अस्थाई संयोजन दैनिक अस्थाई संयोजन सहित तमाम विभागीय कार्य प्रभावित हुए 

मुख्य अभियंता मौन

प्रबंधन द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं गलत रिपोर्ट भेजे जाने पर हस्ताक्षर करने वाले मुख्य अभियंता के दायित्व की जांच क्यों नहीं की गई 

वहीं पूर्व में तैनात रहे मुख्य अभियंता अपने अधीनस्थ अभियंताओं की समस्याओं को प्रबंधन तक पहुंचाते थे 

परंतु एक साथ तमाम बाबू के तबादले से कलेक्शन प्रभाग पूरी तरह बैठ गया था 

एवं अमौसी जोन के मुख्य अभियंता चुप्पी साधे रहे