Breaking News

Wednesday, 23 September 2026

रुद्रपुर देवरिया ट्रांसफार्मर जला 48 घंटे से बिजली गुल ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को मजबूर

रुद्रपुर देवरिया लक्ष्मीपुर के गौरी बाजार विकास खंड की ग्राम पंचायत जंगल पीपरा में ग्रामीण पिछले 48 घंटों से अंधेरे में हैं। यहां का ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे बिजली सप्लाई ठप है। नाथ बाबा बिजली ऑफिस को सूचना देने के बाद भी अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से गांव की बिजली पूरी तरह बंद हो गई है। पिछले दो दिनों से बिजली न मिलने के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा है। घरों में बिजली से जुड़े जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। रात में अंधेरा रहने से भी लोगों को दिक्कत हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बिजली ऑफिस को ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद अभी तक समस्या हल नहीं हुई है। बिजली विभाग ने अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला है, जिससे लोगों में काफी गुस्सा है।ग्रामीण प्रभुनाथ चौरसिया, सुखलाल मास्टर, महंत, मोती निषाद और हरिकेश निषाद ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली बंद होने से गांव के लोगों को लगातार परेशानी हो रही है।