इनपुट ज्योति गुप्ता
लखनऊ।काकोरी थाना क्षेत्र के करीमाबाद बड़ा गांव में घर की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक की पहचान मो. कालिम पुत्र रमजान निवासी सरावहा गांव थाना माखी जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घर की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आने से कालिम को करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। वहीं परिवार में गहरा आक्रोश होने के चलते परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।इसके बाद ग्राम प्रधानक्षेत्र पंचायत सदस्य और घुरघुरी तालाब चौकी प्रभारी छत्रजीत सिंह की मौजूदगी में परिजनों और ग्रामीणों की सहमति से पंचनामा भरकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है !
