Up प्रतापगढ़ उदयपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता (JE) ने आत्महत्या कर ली. दोपहर में कर्मचारियों के कई बार फोन करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ तो वे उनके किराए के कमरे पर पहुंचे. दरवाजा खोलने पर जेई का शव फंदे से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर जांच शुरू की. अवर अभियंता की पहचान विवेक यादव (38) पुत्र राजन प्रसाद यादव के रूप में हुई.अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और यादव का शव फंदे से लटका पाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका और मामले की जांच जारी है। पत्नी से विवाद की चर्चाउदयपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई विवेक यादव कुछ ही दिन से यहां परिवार के साथ रहते थे। पत्नी इस बीच मायके गई थी। आत्महत्या को लेकर परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। हालांकि, लोगों में पत्नी से फोन पर विवाद की बात चर्चा में रही। एसओ एसओ दीप नारायण ने बताया कि परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं हैबेटा नैतिक (15) वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता है। वहीं दोनों बेटिया निहारिका (12) और नव्या (8) सांगीपुर के सिद्ध आश्रम पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। रक्षाबंधन त्योहार पर विवेक की पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ घर चली गई थी। इसके बाद वे कमरे पर अकेले रह रहे थे।छोटे भाई विनय ने बताया कि परिवार में किसी तरह की अनबन नहीं थी। भैया और भाभी साथ ही रहते थे। विवेक की 7 साल पहले 2019 में बिजली विभाग में एसएसओ के पद पर नौकरी लगी थी। पिछले 7 सालों से उदयपुर पावरहाउस पर ही तैनात थे। पुलिस विभाग संबंधी कार्यों के बारे में सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है।
