दिल्ली वाट्सएप ने यूजरनेम फीचर को लेकर केंद्र सरकार के नोटिस का जवाब दे दिया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अब इस जवाब की समीक्षा कर रहा है। सरकार ने फिलहाल इस फीचर के रोलआउट पर रोक लगा रखी है। टेलीग्राम और सिग्नल को भी मिला है नोटिस आईटी सचिव एस कृष्णन ने बताया कि व्हाट्सएप का जवाब मिल गया है। उन्होंने यह भी कहा कि टेलीग्राम और सिग्नल जैसी अन्य मैसेजिंग ऐप्स को भी उनके मौजूदा यूजरनेम फीचर को लेकर नोटिस भेजे गए हैं। उन्हें जवाब देने के लिए अभी थोड़ा और समय मिला है। भारत में व्हाट्सएप के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं, जबकि टेलीग्राम के यूजर्स काफी कम हैं।IT सचिव ने क्या कहा? NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को CII GCC बिजनेस समिट के दौरान IT सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि WhatsApp का जवाब गुरुवार तक मिलने की उम्मीद थी, जो अब मिल चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि Telegram और Signal को भेजे गए नोटिस पर अभी उनके जवाब नहीं आए हैं, क्योंकि उन्हें जवाब देने के लिए थोड़ा और समय दिया गया है. सरकार इन सभी जवाबों की समीक्षा करेगी.क्या है WhatsApp का Username Feature? WhatsApp का नया Username Feature यूजर्स को बिना अपना मोबाइल नंबर बताए किए दूसरे लोगों से बातचीत करने की सुविधा देगा. यानी लोग अपने फोन नंबर की जगह यूजरनेम के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे. हालांकि, WhatsApp ने साफ किया है कि अकाउंट बनाने और इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा.
