सभी प्रकार के खबर एवं विज्ञापन प्रकाशन के लिए सम्पर्क करें : 9026560013

Breaking News

Saturday, 7 February 2026

अम्बेडकरनगर अकबरपुर में तैनात अवर अभियंता बालकृष्ण प्रमोशन पाकर बने सहायक अभियंता


 अम्बेडकरनगर अकबरपुर पावर हाउस में तैनात अवर अभियंता बालकृष्ण प्रमोशन पाकर बने सहायक अभियंता आपको बता दें कि अवर अभियंता बालकृष्ण लगभग 1 वर्ष से पावर हाउस अकबरपुर में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे 

इससे पिछले कार्यकाल में वह लखनऊ समेत अन्य जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं विभाग द्वारा उन्हें बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है विभाग ने उनके कार्य को देखते हुए उन्हें सहायक अभियंता के पद पर प्रमोशन दिया है साथ में उनका ट्रांसफर दक्षिणांचल कर दिया है! आपको बता दे की अवर अभियंता बालकृष्ण की तैनाती के दौरान उनके कार्य की सराहना जिले के पूर्व सांसद एवं वर्तमान सांसद ने भी किया था 

आम जनता में भी उनके कार्य की काफी तारीफ की जाती थी 

उनके पावर हाउस में तैनात संविदाकर्मियों में खुशी की लहर है!अवर अभियंता बालकृष्ण ने कहा की विभाग द्वारा जो मुझे प्रमोशन दिया गया है मैं विभाग के सम्मानित अधिकारियों का शुक्रिया अदा करता हूं साथी जिस पथ पर में जाने वाला हूं उसे पद को ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।